अलवर|एनईबी थानाइलाके में फल सब्जी मंडी से दो दिन पहले चोरी हुई पिकअप को पुलिस ने बरामद कर लिया। अनार से भरी पिकअप की चोरी के संबंध में एनईबी थाने में मनीष सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पिकअप भरतपुर के कैथवाड़ा थाना क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद की।