आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर रोष
अलवर|जयपुर विद्युतवितरण श्रमिक संघ जिला शाखा की बैठक जिलाध्यक्ष सत्यदेव आर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध चंदा वसूली करने वाले गिरोह का जिला कलेक्टर के आदेश पर सहकारी समिति के उप रजिस्ट्रार ने जांच की तो राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानवाधिकार रक्षा संस्थान के लैटर पैड का दुरुपयोग करने वाले दो जनों को दोषी पाए जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं करने पर रोष जताया गया। बैठक में निर्णय किया गया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र जिला प्रशासन से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करेगा। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रामचरण उपाध्याय, जिलाध्यक्ष सत्यदेव आर्य, हेमंत भारद्वाज, एस के जो नवाल, नरेन्द्र जोशी, कैलाश सैनी, अशोक शर्मा, विवेक भटनागर आदि मौजूद थे।