कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी
अलवर|राजस्थान परिवहननिगम मजदूर कांग्रेस (इंटक) की रविवार को साहिल गेस्ट हाउस में बैठक हुई। इसमें ब्लैकमेल करने के आरोपी राजेंद्र सैनी हरि सिंह सैनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। प्रवक्ता मोहन लाल सोनी ने बताया कि राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानवाधिकार रक्षा संस्थान अलवर के लेटरहैड की आड़ में ब्लैकमेल करने के आरोप में राजेंद्र सैनी हरिसिंह को जिला प्रशासन ने फर्जी करार दिया है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। बैठक में दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री राज्यपाल को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने की। बैठक में महेश सैनी, प्रेमचंद नंदा, शशीकांत सैनी, पूरण सिंह, रविंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, पूरण चंद, रामखिलाड़ी उपस्थित थे।