- Hindi News
- महिलाओं से मिली जिला महिला कांग्रेस पदाधिकारी
महिलाओं से मिली जिला महिला कांग्रेस पदाधिकारी
अलवर|शिवाजी पार्कथाना क्षेत्र के गणेश गुवाडी में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान महिलाओं से अभद्रता के बाद जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी रविवार को महिलाओं से मिलीं। शहर अध्यक्ष लीली यादव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुरुष अधिकारियों द्वारा हाथ पकड़कर घसीटना और अपशब्द कहना बेहद निंदनीय है। इस दौरान रेखा चौधरी, जोहरा खान, मधु जैन, सीमा तिवा़डी और सरला चौहान आदि मौजूद थी।