समिति की कार्यकारिणी का गठन
अलवर|एनईबी विस्तारयोजना सेक्टर 6, विकास समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बाबूलाल चौधरी को संरक्षक, प्रहलादसिंह भाटी को अध्यक्ष, खेमेंद्रसिंह बेनीवाल को महासचिव, संदीप शर्मा को सचिव, दर्शनसिंह बत्रा को कोषाध्यक्ष, गोविंद प्रसाद को उपाध्यक्ष खेमचंद वर्मा को ऑडिटर बनाया गया है। इसके अलावा नरेश चौहान को संगठन मंत्री,गोपेश गुप्ता को प्रचार मंत्री, पूरण चंद को सहकोषाध्यक्ष तथा सत्यवीर यादव को संचालक नियुक्त किया है। बैठक में सेक्टर में सफाई रोड लाइट व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।