17 को मनाया जाएगा विश्वकर्मा दिवस
अलवर|जिला जांगिड़युवक संघ के तत्वावधान में 17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर मुंशी बाग स्थित विश्वकर्मा मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। संगठन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि दोपहर 1 बजे विश्वकर्मा मंदिर में महिलाओं द्वारा कीर्तन किया जाएगा। शाम 4 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।