चोरी का सामान बरामद, दो गिरफ्तार
अलवर. चोरी के आरोपी और जब्त सामान।
अलवर|अरावली विहारथाना पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। इनसे जेवरात, मोबाइल और एक सिलेंडर जब्त किया गया है। अरावली विहार थानान्तर्गत मालवीय नगर में 22 अगस्त की रात चरतलाल मीणा के घर चोरी हुई थी। इस मामले की रिपोर्ट चरत की प|ी अनिता ने दर्ज कराई थी। चोर एक गैस सिलेंडर, सोने के जेवरात मोबाइल ले गए थे। थाना प्रभारी मुकेश कानूनगो ने बताया कि चोरी गए मोबाइल की कॉल डिटेल और आईएमईआई नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर मदनपुरी रोड निवासी रवि मीणा (18) और चिल्का का बास राजगढ़ निवासी जयपाल मीणा (20) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रवि मीणा के मकान से सिलेंडर और मोबाइल जयपाल के मकान से एक जोड़ी सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स आदि बरामद किए हैं।