रोजगार जागरूकता शिविर
अलवर|युग संबलनफाउंडेशन की ओर से रविवार को रोजगार जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान बैंकिंग में अपना कॅरिअर बनाने वाले युवाओं काे बैंकिंग के विभिन्न आयामों की जानकारी दी गई। निदेशक हर्ष शर्मा ने बताया कि विभिन्न बैंकों से आए प्रशिक्षकों ने शिविर मे जानकारी दी। शिविर में प्रशिक्षक रितेश शर्मा, अमित शर्मा, पुर्नेदु पांडेय और शिविर संयोजक दुष्यंत जैन अौर मनाेज मौजूद रहे।