पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कटी घाटी के पास लगाए पांच सौ पौधे

कटी घाटी के पास लगाए पांच सौ पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रमके अंत में वन विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं सहित कार्यक्रम में आए लोगों को तुलसी के 400 पौधे बांटे गए। डीएफओ ने बताया कि वर्षा जनित बीमारियों फ्लू में तुलसी के पत्ते काली मिर्च का काढ़ा कारगर औषधि है। हर घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। यह कई रोगों में औषधि का काम करता है।

अलवर. पौधारोपण करते कलेक्टर, शहर विधायक अन्य।

अलवर|कटी घाटीके पास वन खंड भूगोर में रविवार को जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों स्कूली छात्र-छात्राओं ने पांच सौ पौधे लगाए। इससे पहले पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए बच्चों ने रैली निकाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बनवारीलाल सिंघल थे। अध्यक्षता जिला कलेक्टर एमपी स्वामी की। विशिष्ट अतिथि सरिस्का बाघ परियोजना के क्षेत्र निदेशक आरएस शेखावत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सैयद हुसैन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधुसूदन राय थे। कार्यक्रम में स्कूल मदरसे के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक गीतों के माध्यम से मातादीन एंड पार्टी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन में वृक्ष अहम कड़ी है। प्रकृति के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ के कारण हम अनावृष्टि एवं अतिवृष्टि तथा प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति झेल रहे हैं। पौधरोपण के साथ हमें उनकी नियमित देखभाल भी करें। जिला कलेक्टर एमपी स्वामी ने कहा कि वर्तमान वैज्ञानिक युग में प्राकृतिक असंतुलन की समस्या के लिए वनों का विस्तार जरूरी है। वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों के सरंक्षण का विभाग के साथ-साथ हम सबका दायित्व है। इससे पहले उप वन संरक्षक पी.डी.गुप्ता ने कार्यक्रम आए अतिथियों का स्वागत किया।