पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज रवाना होगी पदयात्रा

आज रवाना होगी पदयात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीचका मोहल्ला स्थित शुक्ला पाड़ी से सोमवार सुबह 9 बजे हरियाणा राज्य के ग्राम घरसू स्थित बाबा हमजा पीर स्थल के लिए प्रथम पदयात्रा रवाना होगी। बाबा हमजा पीर परिवार समिति के अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि पूर्व विधायक टीकाराम जूली, पूर्व नगर परिषद सभापति कमलेश सैनी, श्वेता सैनी प्रधान योगेश मिश्रा झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना करेंगे। पदयात्रा त्रिपोलिया, होपसर्कस, केडलगंज, भगत सिंह चौराहा होती हुई ग्राम घरसू के लिए रवाना होगी। भगतसिंह चौराहा तक पदयात्रा में बैंड झांकी भी शामिल रहेंगी। 18 सितंबर को पदयात्रा घरसू पहुंचेगी।