प्रदर्शन में शामिल होंगे जिले के शिक्षक
अलवर| राजस्थानशिक्षक संघ (सियाराम) की ओर से 22 सितंबर को जयपुर के उद्योग मैदान में एकीकरण, समानीकरण, स्कूल समय परिवर्तन और शिक्षकों के विरोध में गलत बयानबाजी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जिले के शिक्षक भी शामिल होंगे। प्रदेश संरक्षक जगदीश गुप्ता ने बताया कि शहर के शिक्षकों के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। प्रदर्शन में शहर से शामिल होने वाले शिक्षकों का जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा 17 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करेंगे।