पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक काॅलोनी की सड़कों पर नाले का पानी

बैंक काॅलोनी की सड़कों पर नाले का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| बैंककाॅलोनी की सड़कों पर नाले का गंदा पानी भर गया है। इससे लोगों को घर से बाहर आने-जाने तक में दिक्कतें हो रही हैं। क्षेत्र के सुनील शर्मा ने बताया कि अलका पुरी और बैंक काॅलोनी की सड़क के बीच से बन रहे आरओबी के काम के कारण कालीमोरी की ओर जाने वाला नाला ब्लॉक हो गया है। इसके कारण शहर से आने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। उफान लेते नालों का पानी सड़क पर बहते हुए काॅलोनी तक पहुंच गया है। इससे बैंक काॅलोनी में सड़क पर डेढ़ फुट तक पानी भर गया। काॅलोनी के लोगों का वाहन से निकलना पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। लोगों ने पानी निकासी की व्यवस्था की मांग की है।