पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्याख्याता के पद समाप्त नहीं करने के लिए दिया ज्ञापन

व्याख्याता के पद समाप्त नहीं करने के लिए दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| राजस्थानशिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) के प्रांतीय अध्यक्ष मोहन सियाग के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ओंकार सिंह चौधरी को समानीकरण प्रक्रिया में व्याख्याता के पदों को समाप्त नहीं करने के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में रेसला के जिला अध्यक्ष घनश्याम सैनी, जयपुर जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भीलवाड़ा बीकानेर के जिला अध्यक्ष शामिल थे।

घनश्याम सैनी ने बताया कि निदेशक ने आश्वासन दिया है कि सरकार व्याख्याता के पद समाप्त नहीं करेगी। छात्र संख्या के आधार पर समानीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। सरप्लस व्याख्याताओं को उनके इच्छित स्थान समायोजित किया जाएगा। कोई भी निर्णय सरकार शिक्षकों के हित के खिलाफ नहीं ले रही।