रतीराम जाटव शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने
अलवर|राजस्थान शिक्षकसंघ (सियाराम) की उपशाखा अलवर शहर की कार्यकारिणी के चुनाव में रतीराम जाटव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। प्रदेश सभाध्यक्ष देवेन्द्र धार की देखरेख में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खोहरा में हुए चुनाव में गू गन सिंह सभाध्यक्ष, ओमप्रकाश यादव एवं मधु मुद्गल उप सभाध्यक्ष, प्रहलाद गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष, रोशनलाल कुमावत, राजेश मिश्रा एवं सुशील गांधी उपाध्यक्ष, प्रवीण जैन मंत्री, लता शर्मा महिला मंत्री, हेतराम यादव कोषाध्यक्ष, मोतीलाल बैरवा संगठन मंत्री तथा हरचंद खाईया संयुक्त मंत्री चुने गए। इनके अलावा ओमप्रकाश यादव, राजेश मिश्रा, राजकुमारी शर्मा, हेमंत शर्मा, ऊषा कौशिक एवं प्रेमलता शर्मा जिला महासमिति सदस्य चुनी गई।