युवाओं के लिए सुनियोजित योजना नहीं
आॅलइंडिया यूथ फैडरेशन का 11वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को पुरुषार्थी धर्मशाला में हुआ। इसमें सीपीआई के जिला सचिव जगदीश शर्मा ने कहा कि मेहनतकश आज भी अपने हकों से महरुम हैं। सरकार के पास युवाओं के भविष्य के लिए भी सुनियोजित योजना नहीं है। मुख्य वक्ता राजकुमार बक्शी ने कहा कि बढ़ती सामाजिक असमानता खतरे की घंटी है। युवा ही इसकी दिशा दशा को बदलने की क्षमता रखता है। सम्मेलन को गजराज सिंह, मोहन शर्मा, सरदार मुबारिक सिंह, भोलाराम शर्मा ने भी संबोधित किया।
अरुणसैनी अध्यक्ष बने
ऑलइंडिया यूथ फैडरेशन के रविवार को हुए चुनाव में अरुण सैनी अध्यक्ष चुने गए। जिला प्रवक्ता शचींद्र कौशिक ने बताया कि पालीराम उपाध्यक्ष, शंभू सोनी महासचिव, नरेश सचिव, कुश अरोड़ा कोषाध्यक्ष शचींद्र कौशिक को प्रवक्ता बनाया गया है।