पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में तीन स्थानों पर रामलीला मंचन

शहर में तीन स्थानों पर रामलीला मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. शहरमें तीन स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। राजर्षि अभय समाज रामलीला क्लब तांगा स्टैंड का उद्‌घाटन रविवार को विधायक बनवारीलाल सिंघल ने किया। राजर्षि अभय समाज की रामलीला में भगवान शंकर की प|ी सती के मोह की लीला दिखाई गई। सोमवार को नारद मोह दिखाया जाएगा। रामलीला क्लब तांगा स्टैंड की रामलीला में नारद मोह की लीला दिखाई गई। सोमवार को शिवपूजन सुग्रीव का निष्कासन की लीला मंचित की जाएगी। शिवाजी पार्क में युवराज प्रताप मेमोरियल श्री रामलीला ट्रस्ट की आरे से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रविवार रात को राम-सीता रावण जन्म की लीला का दिखाई गई। यहां सोमवार को अहिल्या उद्धार से जनकपुरी विश्राम तक की लीला का मंचन होगा।