शिक्षा को ऑपरेटिव की बैठक 28 को
अलवर|शिक्षा कोऑपरेटिव सोसायटी की रविवार को बैठक हुई। बैठक में 28 सितंबर को होने वाली वार्षिक बैठक की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। सोसायटी के मंत्री घनश्याम सैनी ने बताया कि बैठक में ऋण स्वीकृति, सदस्यता समाप्त हिस्सा राशि वापसी के प्रार्थना पत्र स्वीकार किए गए। बैठक में शिक्षा को ऑपरेटिव सोसायटी की वार्षिक बैठक 28 सितंबर को सुबह 10 बजे जैन नसिया जी में करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने की। बैठक में कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह सैनी, पप्पूराम गोयल, पुष्कर नारायण शर्मा, कमलेश कुमारी मोहर सिंह उपस्थित थे।