पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल समाज की 150 प्रतिभाओं का सम्मान

अग्रवाल समाज की 150 प्रतिभाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनमार्ग स्थित अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रत्येक कक्षा के टॉपर 18 विद्यार्थियों शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल और सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि महेश चंद अग्रवाल थे। अध्यक्षता राजेश मित्तल ने की। विशिष्ट अतिथि ब्रजमोहन गोयल थे।

नानी बाई रो मायरो कथा आज से

अग्रवालमहासभा एवं उदयपुर की नारायण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से 24 सितंबर तक मंगल परिणय मैरिज होम में नानी माई रो मायरो कथा का आयोजन होगा। कथा का समय दोपहर 3 से शाम 6.15 बजे तक रहेगा। नारायण सेवा संस्थान के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चौहान ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि किशोरीजी नानी बाई रो मायरो की कथा सुनाएगी। इस दौरान नृत्य नाटिका भी होगी। कार्यक्रम का आस्था चैनल पर लाइव प्रसारण होगा। कार्यक्रम में आनी वाली राशि नारायण सेवा संस्थान को दी जाएगी। संस्थान की ओर से पोलियोग्रस्त बच्चों का इलाज किया जाता है।

अलवर. अग्रवाल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित समाज के नागरिक।

अलवर. सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थी को पुरस्कृत करते अतिथि।

भास्कर न्यूज | अलवर

अग्रसेनजयंती समारोह के तहत रविवार को प्रश्न मंच, वाद विवाद प्रतियोगिता प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। शाम को कार्यक्रम में समाज के 150 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, खिलाड़ियों युवक-युवतियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अग्रवाल जिला संस्थान के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मित्तल थे। अध्यक्षता अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत आईटीओ रामोतार अग्रवाल थे। सुबह सत्संग भवन में आयोजित प्रश्न मंच में ग्रुप के भारती, विशाल, निशांत, रेणु गौरव ग्रुप प्रथम रहे, ग्रुप के योगिता, चांदनी, अमित, आकाश दीपांशु द्वितीय तथा डी ग्रुप के पूजा, रितिका, नीरज, शिवानी अंचित तृतीय रहे। प्रश्न मंच में पांच ग्रुपों में 25 जनों ने भाग लिया था। इसके बाद वाद विवाद प्रतियोगिता जूनियर ग्रुप का विषय भारत में तकनीकी शिक्षा था। पक्ष में कंचन प्रथम, जपनीत द्वितीय मणिशंकर तृतीय रहे। विपक्ष में राजीव प्रथम, राहुल द्वितीय सक्षम तृतीय रहे। सीनियर ग्रुप का विषय भारतीय शिक्षा का स्वरूप था। इसके पक्ष