पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत

विकास के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता ने मिलकर बनाया अपने वार्ड का मैनिफेस्टो

सहयोग : मंगतूराम

फोटोग्राफर : देवेंद्र शर्मा

लेआउट : चंद्रशेखर शर्मा

टीम

विजय यादव, राजकुमार जैन, बृजमोहन शर्मा, मनोज गुप्ता

स्मार्टवार्ड एवं स्मार्ट सिटी का सपना पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से समझें और हम शहर के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें। विकास जनसहयोग के बिना संभव नहीं लेकिन योजना और उसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों को ही निभानी होगी। शहर के विकास के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत है। इसके लिए संकल्प लेना चाहिए। ये विचार वार्डों के लोगों ने दैनिक भास्कर की आेर से श्री चन्द्रप्रभु विकलांग समिति के संबल भवन में रविवार को आयोजित वार्ड 33, 34, 39 एवं 40 के रूबरू कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में लोगों ने समस्याओं को उठाया लेकिन साथ में सुझाव भी दिए। लोगों का कहना था कि वार्ड में कमेटियां बनें और वे अपने स्तर पर प्लानिंग तैयार कर कार्य करें तो सफाई के लिए नगर परिषद के भरोसे नहीं रहना होगा। लोगों ने सुझाव दिए कि वार्ड में निर्माण कार्य और सफाई के लिए अधिकारियों कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो। अगर लापरवाही बरती जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो जिससे अन्य कर्मचारियों को सबक मिल सके। उनका कहना था कि ये वार्ड शहर से दूर हैं। यहां पोस्ट ऑफिस और बैंक की सुविधा मिलनी चाहिए। यहां हीराबास कॉलोनी में नाले के पानी से कॉलोनी मे जलभराव की समस्या सामने आई। वहीं हाईवे पर ट्रकों की पार्किंग और नगर परिषद की ओर से गंदगी डालने से दुर्गंध की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया।

घोषणा पत्र

प्लानिंगसे कार्य होगा तभी समस्याओं का निराकरण संभव है। भरतपुर रोड पर डिवाइडर का कार्य पूरा होना चाहिए। पटरी पार पानी की समस्या के निराकरण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। यहां सरकारी स्कूल खुलेगा तो टीचर्स के लिए वरिष्ठ नागरिक सहयोग करेंगे।

पार्षदों के सुझाव

^श्मशानके विकास के लिए यूआईटी से बजट पास कराया गया, लेकिन कुछ लोग इसमें रोडा बन गए। विकास के लिए जन सहयोग भी जरूरी है। पटरी पार क्षेत्र में अधिकांश कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियां हैं, जिनमें सड़क से पहले नालियों का निर्माण जरूरी है। नालियों के अभाव में सड़कें तालाब बनी रहती हैं। -राहुलखान, पार्षदव