पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर होगी चर्चा

सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर होगी चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | राजस्थानआदिवासी मीना सेवा संघ की गुरुवार को फौजीराम भोजनालय पर बैठक हुई। बैठक में 28 सितंबर को समाज का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। संघ के जिला अध्यक्ष अमरचंद मीना ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में दौसा सांसद हरीश चंद मीना, कला कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष चेतन मीना का अभिनंदन किया जाएगा। मीना समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा सम्मेलन में समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे शराब बंदी, दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह को दूर करने पर चर्चा होगी। युवा संगठन की कार्यकारिणी गठन पर भी विचार होगा। मीटिंग में मोहर सिंह मीना, मुरलीधर मीना, सुरेश चंद, केहरीलाल , रामकिशोर, महेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, बलराम आदि सदस्य मौजूद थे।