अलवर | शहर के साठ फुट रोड पर बुधवार शाम को झगड़े के घायल हुए तीन युवकों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसे जयपुर रैफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने छह जनों को गिरफ्तार किया है। दो गुटों में हुए इस झगडे़ में एक पक्ष के दस-बारह जनों ने तीन युवकों पर चाकू और लाठी से वार किया था, हमले में गंभीर रूप से घायल रवि यादव को गुरूवार सुबह जयपुर रैफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायल दलीप और विष्णु का सामान्य चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
एनईबी थाने के एसआई बने सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रमोद कुमार उर्फ कालू पुत्र गोविंद सिंह निवासी नयाबास, आकाश पुत्र कैलाश निवासी शाहजी वाला कुआं, मनुमार्ग, धनंजय पुत्र सोहनलाल निवासी स्कीम नं. दस, कौशलेंद्र उर्फ कौशल पुत्र गिर्राज निवासी बदीरा, नदबई, राकेश कुमार धाकड़ पुत्र मुकुट बिहारी निवासी बाेहरा बयाना भरतपुर और सतेन्द्र पुत्र तेजपाल सिंह निवासी बरौली भरतपुर हैं।
(अलवर. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।)