- Hindi News
- विज्ञान मेले का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
विज्ञान मेले का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
सामुदायिकस्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर ताहिर खान, विज्ञान एवं गणित से युगांतकारी घटनाओं पर लोकेश, सूचना एवं संचार पर मनीष, परिवहन पर संजय के मॉडल सीनियर वर्ग में प्रथम रहे। इसके अलावा ऊर्जा संसाधन पर ओसवाल के भानु श्रीवास्तव और अपशिष्ट प्रबंधन पर चिराग प्रधान का मॉडल प्रथम रहा। जूनियर वर्ग में सामुदायिक स्वास्थ्य पर राउमावि पर विशाल, विज्ञान की घटनाओं पर दिलीप, सूचना संचार पर दिनेश, परिवहन पर तौफिक खान, ऊर्जा संसाधन पर चेतन वर्मा और अपशिष्ट प्रबंधन पर मोहित कुमार के मॉडल प्रथम रहे। सभी विद्यार्थी राउमावि चांदौली के थे।
ये रहे परिणाम
वाद-विवादप्रतियोगिता में एसएमडी की ऋतु कोरजानी, ओसवाल स्कूल की मोनम यादव, सेमिनार छात्र में राबाउमावि बहादुरपुर की पूजा आहूजा, क्विज में बालभारती की प्रियदम यादव, रोल प्ले में राबाउमावि की ध्रुवीका, शालू शर्मा, बसंती, मीनाक्षी, ज्योति कुमारी, लोकनृत्य में राबाउमावि बहादुरपुर की तनुजा, सपना, ऊषा, आरती, निशा, शिक्षक पोस्टर प्रतियोगिता में अल्बर्ट स्कूल के रवि शेखर शर्मा और शिक्षक सेमिनार में राउमावि बड़ौदामेव के तिलकराज कालरा प्रथम स्थान पर रहे।
भास्कर न्यूज|अलवर
खंडेलवालस्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान मेले का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा समिति के सचिव राकेश रावत ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए पढ़ाई में आगे बढ़ने की बात कही। डीईओ सरदारमल यादव ने बच्चों को वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेने की बात कही और विज्ञान में रुचि विकसित करने की सलाह दी। अध्यक्षता समिति सचिव सेढूराम आमेरिया ने की। संस्था प्रधान मुकेश सैनी ने मेले का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि मेले में 302 छात्रों और 27 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। मेला समन्वयक राजेश मुखीजा ने विजेता छात्र-छात्राओं शिक्षकों राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आवश्यक गुर बताए। इस दौरान प्रधानाचार्य नेकीराम, रोशनलाल, विश्वजीत, सरिता माथुर, प्रदीप जैन, पूनम जैन सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
अलवर। विज्ञान मेले के समापन अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथि।