फार्मासिस्ट दिवस पर निकाली रैली
विश्वफार्मासिस्ट दिवस पर गुरुवार को अलवर फार्मेसी कॉलेज की ओर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को तेज मंडी से शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सनराइज यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ.वीके अग्रवाल तथा डॉ.मंजू अग्रवाल अलवर फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. जया बालयन, विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, शहर अध्यक्ष सीताराम चौधरी मौजूद थे। रैली नंगली सर्किल, कंपनी बाग, बिजली घर सर्किल होते हुए तेज मंडी पहुंची। फार्मासिस्ट एंड पब्लिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से तेज मंडी कार्यालय पर कार्यक्रम रखा गया। इसमें इसमें वक्ताओं ने फार्मासिस्टों को अधिकार सम्मान दिलाने की बात पर जोर दिया गया। फार्मासिस्टों ने लाइसेंस किराए पर नहीं देने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में प्रिंसीपल डॉ.जया बालयन एसोसिएशन के संयोजक रवि शंकर, संरक्षक खगेंद्र गुलपाड़िया तथा अध्यक्ष रूपेंद्र यादव ने विचार रखे।
अलवर। फार्मासिस्ट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते शहार विधायक।