पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्थाई अतिक्रमण हटाया

अस्थाई अतिक्रमण हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. पंसारी बाजार से अतिक्रमण हटाते नगर परिषद कर्मचारी।

अलवर|नगर परिषदके दल ने सोमवार को होप सर्कस से स्टेशन रोड तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए। इस दौरान लोगों को अतिक्रमण नहीं करने के लिए समझाइश भी की गई। अतिक्रमण निरोधी प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि शाम साढ़े तीन बजे से कार्रवाई शुरू की गई। फुटपाथ सड़क पर रखे सामान को जब्त किया गया। केडलगंज में हल्का विरोध भी हुआ लेकिन समझाने के बाद लोगों ने अपना सामान हटा लिया। कार्रवाई में जेईएन प्रतीक नामा कर निर्धारक रमेश चंद भी मौजूद रहे। इस दौरान पोस्टर भी हटाए गए।