- Hindi News
- बीएसएनएल की प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
बीएसएनएल की प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
बीएसएनएलकी ओर से हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सोमवार को जीएम कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। यहां काव्य पाठ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसएनएल के जीएम अरुण कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बीएसएनएल कर्मचारियों की काव्यपाठ प्रतियोगिता हुई। जिसमें शांतिलाल कंडारे प्रथम, दिनेश चंद मिश्रा द्वितीय एवं पुरुषोत्तम लाल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। जीएम शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों की कंप्यूटर पर हिंदी प्रतियोगिता, टिप्पणी लेखन प्रतियोगिता, पत्र लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों के बच्चों की सीनियर एवं जूनियर ग्रुप की निबंध प्रतियोगिता तथा काव्यपाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (प्रशासन) राजीव यादव, उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) ओपी शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) बीएल बैरवा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव आर के अग्रवाल ने किया।