पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार शहर से बाहर होंगी आतिशबाजी की दुकानें

इस बार शहर से बाहर होंगी आतिशबाजी की दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसबार दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानें शहर में नहीं होंगी। 16 से 24 अक्टूबर तक दशहरा मैदान एवं रूपबास स्थित जगन्नाथ जी के मेला स्थल पर आतिशबाजी विक्रय की अस्थाई दुकानें लगाई जाएंगी।

यह निर्णय सोमवार को आतिशबाजी के संग्रहण एवं विक्रय के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी करने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में जिला मजिस्ट्रेट एमपी स्वामी ने कहा कि 8 अक्टूबर तक आतिशबाजी के संग्रहण एवं विक्रय के लिए अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन पत्र अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वितीय के कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि आतिशबाजी के संग्रहण एवं विक्रय के लिए विकसित किए जाने वाले मार्केट में टीनशेड लगाकर अस्थाई दुकानों का निर्माण करवाया जाए तथा दुकानों में पानी, बिजली, सफाई, फायर बिग्रेड तथा दुकानों में मोबाइल चार्ज के लिए एक अतिरिक्त प्वाइंट की व्यवस्था कराई जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वितीय कुंज मोहन शर्मा, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर नीलिमा तक्षक, नगर परिषद आयुक्त अंजू आेमप्रकाश आदि मौजूद थे।

लॉटरीसे होगा दुकानों का आवंटन

आतिशबाजीके लिए निर्धारित किए गए दोनों स्थानों पर दुकानों का आवंटन आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट ने नप को निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि दुकानों का निर्माण यू एवं सी आकृति में कराया जाए। प्रत्येक दुकान के मध्य 3 मीटर का अंतर रखा जाए। प्रत्येक दुकानदार द्वारा अग्निशमन यंत्र अपनी दुकान पर लगाया जाना अनिवार्य होगा।