- Hindi News
- आबकारी दल पर हमला, थाना प्रभारी सहित पांच घायल
आबकारी दल पर हमला, थाना प्रभारी सहित पांच घायल
खेड़ली| अवैधशराब की बिक्री रोकने गई आबकारी टीम पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में आबकारी विभाग के थाना प्रभारी सहित 5 सिपाही घायल हुए हैं। लक्ष्मणगढ़ आबकारी थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने खेड़ली थाने में नगर पालिका के एक पार्षद सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हमला गालाखेड़ा में 28 सितंबर की सुबह हुआ। हमले में प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सिपाही विजयपाल, नरेंद्र सिंह, रतिपाल , धर्मवीर सिंह, जमादार जगदीश चालक शेरसिंह को चोट आईं हैं। जिनका राजकीय अस्पताल में उपचार कराया गया है।