पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी हुई स्कूटी दो घंटे में बरामद, दो पकड़े

चोरी हुई स्कूटी दो घंटे में बरामद, दो पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | अरावलीविहार थाना पुलिस ने रविवार सुबह करीब 11 बजे स्टेडियम से चोरी हुई एक स्कूटी को दो घंटे बाद ही बरामद कर लिया। इस मामले में दो वाहन चोरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पंचवटी के रहने वाले देवेंद्र कुमार अपने बेटे अविनाश के साथ स्कूटी से स्टेडियम गए था, जहां से उनकी स्कूटी को चोर पार कर ले गए। देवेंद्र कुमार ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम एवं अरावली विहार पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूटी की डिक्की में रखे वाहनस्वामी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर चोरी गई स्कूटी को दो घंटे बाद ही उमरैण से बरामद कर लिया। साथ ही स्कूटी चोरी के आरोप में दो जनों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।