- Hindi News
- सूचियाें में गड़बड़झाला, वार्डों के मोहल्ले मतदाता बदले
सूचियाें में गड़बड़झाला, वार्डों के मोहल्ले मतदाता बदले
इस बार 2 लाख से अधिक मतदाता
नगरपरिषद चुनाव के लिए तैयार किए गए मतदाता सूची के प्रारूप में 2 लाख 13 हजार 10 मतदाताओं को शामिल किया गया है। पिछली बार नगर परिषद चुनाव की सूची में 1. 84 लाख मतदाता थे। प्रारूप में संशोधन के बाद सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या निर्धारित हो पाएगी।
विधानसभा क्षेत्र की सूचियां रही हैं आधार
प्रशासनिकअधिकारियों का कहना है कि नगर परिषद चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रारूप विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों को आधार मानकर तैयार किया गया है। इसका कारण फोटो युक्त मतदाता सूची बनाना रहा। एसडीएम राजेश गोयल के अनुसार मतदाता सूची का 14 15 को पठन होगा। 22 सितंबर तक दावे आक्षेप लिए जाएंगे। निस्तारण 30 सितंबर तक होगा। अभी मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित हुआ है। प्रारूप में हुई गड़बडिय़ों को दूर किया जाएगा।
बूथों पर नहीं पहुंचने पर बीएलओ को नोटिस
मतदातासूची का प्रारूप का प्रकाशन के लिए कई क्षेत्रों में कर्मचारी अधिकारी कहीं देर से पहुंचे तो कहीं पहुंचे ही नहीं। ऐसे 11 कर्मचारियों को एसडीएम ने नोटिस दिए हैं और सात दिन में स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं। शेष|14 पर
राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय पालका के अध्यापक विनोद जैन, नगर परिषद के कनिष्ठ लिपिक गुरेंद्र सिंह विष्णु कुमार हांडा, राउमावि चांदोली के वरिष्ठ अध्यापक किशन लाल शर्मा, राउप्रावि, रावण देहरा के वरिष्ठ अध्यापक सुरेंद्र बाबू गुप्ता राविमा जठियाना के अध्यापक अजय सोनी, भू प्रबंध कार्यालय के भूमापक सीताराम, राप्रावि बूड़ावाली भूगोर के अमृत लाल मीणा,राउप्रावि खुदनपुरी के शारीरिक शिक्षक विजेंद्र सिंह, राउप्रावि के अध्यापक गंगा सहाय सैनी राउमावि पथरोड़िया का बास की अध्यापिका प्रमिला जैन शामिल हैं।
अलवर. दाउदपुर स्थित ज्ञानदीप स्कूल में मतदाता सूची देखते मतदाता।
भास्कर न्यूज. अलवर
नगर परिषद चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची के प्रारूप ने हर किसी को चौंका दिया है। इनमें किसी वार्ड का क्षेत्र दूसरे वार्ड में दर्शाया गया है तो किसी वार्ड के मतदाताओं के नाम दूसरे वार्ड की सूची में दर्ज पाए गए।
शहर के कुल पचास वार्डों की मतदाता सूचियों के प्रारूप शनिवार को 215 बूथों पर उपलब्ध कराए गए। इन्हें मतदाताओं जन प्रतिनिधियों ने देखा तो एक के बाद एक गड़बडिय़ां सामने आ