अलवर. एक दिन के आराम के बाद शनिवार शाम को फिर घनघोर घटाओं ने शहर को घेर लिया। कुछ ही देर में हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ जगह तेज बारिश हुई। सुबह 8 बजे तक जिले में सर्वाधिक बारिश सोड़ावास में 10 एमएम दर्ज की गई। शाम पौने पांच के बजे के करीब अचानक मौसम पलटने के साथ ही तेज हवा चलना शुरू हो गई।
हवा से दुकानों के बाहर रखा हल्का सामान, होर्डिंग गिर गए और तिरपाल उड़ गए। थोड़ी देर में बारिश शुरू हो गई। शाम 6 बजे के करीब मौसम साफ हो गया। इससे पहले दोपहर में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।