वित्तीय साक्षरता अभियान
अलवर. स्पैक्ट्रासंस्था की ओर से शनिवार को होटल स्वरूप विलास में वित्तीय साक्षरता अभियान शुरू किया गया। वहीं फैडरेशन गठन के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की कार्यशाला आयोजित की गई। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विवेक रघुवंशी ने वित्तीय साक्षरता को आर्थिक प्रगति के लिए आवश्यक बताया। स्पैक्ट्रा के निदेशक प्रदीप पुंडीर ने बताया कि अभियान को किशनगढ़बास के 50 गांवों में क्रियान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 238 महिलाएं मौजूद थी, जिन्होंने अनावश्यक खर्चों में कटौती का संकल्प लिया। संचालन संस्था की ज्योति यादव ने किया।