पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण संरक्षण जरूरी

पर्यावरण संरक्षण जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. पौधारोपण करते जिला जज कैलाशचंद्र शर्मा अन्य।

भास्कर न्यूज. अलवर

पौधरोपण के द्वारा ही वर्तमान में प्राकृतिक असंतुलन को रोका जा सकता है। इसके माध्यम से ही पर्यावरण सरंक्षण कर प्रकृति के मूल स्वरूप को बचाया जा सकता है। यह बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश कैलाश चंद शर्मा ने कही। वे शनिवार को न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर न्यायालय परिसर एवं मिनी सचिवालय में नवीन निर्माणाधीन न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट जमीर हुसैन सैयद, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रथम रीटा तेजपाल, विशिष्ट न्यायाधीश सीताराम खोहवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधुसूदन रॉय, डीएफआे बीडी गुप्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, सचिव जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।