- Hindi News
- निजी स्कूल संघ ने बनाए शहर में पांच ब्लॉक
निजी स्कूल संघ ने बनाए शहर में पांच ब्लॉक
अलवर. राजस्थानमान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान संघ की बैठक शहर अध्यक्ष भगवान स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में ओसवाल स्कूल में आयोजित हुई। बैठक में शहर के पांच ब्लॉकों का गठन किया गया। शहर अध्यक्ष के अनुसार बैठक में फीस निर्धारित प्रपत्र नहीं भरने पर सरकार द्वारा तिथि को 10 अक्टूबर तक बढ़ाना निजी स्कूलों की जीत है। उन्होंने प्रपत्र नहीं भरने पर सहमति जताई। इस दौरान सीबीएसई और आरबीएसई के सैकड़ों संचालकों ने हिस्सा लिया और शहर के पांच ब्लॉकों का गठन किया। पूर्व ब्लॉक का अध्यक्ष सतीश सिंह, सचिव साबू कुरिया कोश, दक्षिण में अध्यक्ष कर्नल प्रदीप यादव, सचिव महिपाल शेखावत, उत्तर में गोपाल सैनी अध्यक्ष वर्गीस सचिव, पश्चिम में राजीव कौशिया अध्यक्ष बीना चौधरी सचिव, दक्षिण पूर्व में राजेंद्र सैनी अध्यक्ष राहुल जैन को सचिव बनाकर शपथ दिलाई गई। बैठक में जिलामंत्री रामबाबू शर्मा, विनोद शर्मा, रामलाल यादव ने भी विचार रखे। संचालन लोकेश मिश्रा ने किया।