भारतीय महिला बैंक की नई शाखा खुली
अलवर. भारतीय महिला बैंक का उदघाटन करती जीडी कॉलेज प्राचार्य अन्य।
अलवर. भारतीयमहिला बैंक की 24वीं शाखा का उदघाटन शनिवार को मुख्य अतिथि गौरीदेवी कॉलेज की प्राचार्य ज्योति सिन्हा ने किया। शाखा के अवलोकन के बाद उन्होंने एटीएम का भी उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला बैंक की अलवर शाखा में महिलाओं के उत्थान संबंधी कई योजनाएं हैं, इससे उन्हें संबल मिलेगा। बैंक की कार्यकारी निदेशक एसएम स्वाति ने बैंक के इतिहास के साथ वर्तमान परिदृश्य को ग्राहकों के सामने रखा। इस दौरान मुख्य अतिथि और कार्यकारी निदेशक ने पांच खाताधारकों को और लोन लेने वाले पांच ग्राहकों को उनके किट प्रदान किए। कार्यक्रम में पीएनबी सर्किल हैड महेश पुरोहित, लीड बैंक अधिकारी संजीव गुप्ता, शाखा प्रबंधक नरेश सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।