अलवर. जिलाखटीक छात्रावास एवं धर्मशाला निर्माण समिति के होने वाले चुनाव के लिए रविवार को सुबह 10 से 5 बजे तक नामांकन होगा। समिति के चुनाव आयुक्त ने बताया कि 17 सितंबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। आवश्यक हुआ तो 23 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 7 बजे मतगणना प्रारंभ होगी।