कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर लगाया
अलवर. श्रीचंद्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति की ओर से अंबेडकर नगर स्थित जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र पर शनिवार को कृत्रिम अंग कैलिपर्स प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। समिति संरक्षक खिल्लीमल जैन ने बताया कि शिविर में महावीर विकलांग कल्याण समिति जयपुर के डॉ.उमेश शर्मा ने दो कैलिपर्स, तीन कृत्रिम पैर लगाए। चार कृत्रिम पैर की मरम्मत की तथा चार कृत्रिम पैर की नाप ली। शिविर में संस्था के समन्वयक सीताराम शर्मा विक्रम सैनी कमरुद्दीन का विशेष सहयोग रहा।