सृजक श्री सम्मान समारोह आज
अलवर. सृजकसंस्थान की ओर से हिंदी दिवस पर रविवार को शाम 4.30 बजे नंगली सर्किल के पास स्थित होटल इंद्रलोक क्लासिक में सृजक श्री सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रवक्ता हेमराज सैनी ने बताया कि साहित्य क्षेत्र के लिए मास्टर हरिनारायण सैनी, सामाजिक क्षेत्र के लिए संतोष अरोड़ा, शैक्षिक क्षेत्र के लिए सरोज शुचि गुप्ता सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए रेणु नागर को सृजक श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विशिष्ट वक्ता रमणिका फाउंडेशन की अध्यक्ष रमणिका गुप्ता होंगी जबकि अध्यक्षता डॉ. एससी मित्तल करेंगे। विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब अलवर के डिस्ट्रिक असिस्टेंट गर्वनर पवन खंडेलवाल व्यवसायी हरीश महावर होंगे।