पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में हुए कार्यक्रम

हिंदी दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में हुए कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबू शोभाराम कला कॉलेज हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. छंगाराम मीणा थे। मुख्य वक्ता ने हिंदी दशा दिशा विषय पर बोलते हुए हिंदी के व्यापक रूप भाषा के संवेदनशील पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अंग्रेजी के वर्चस्व को हिंदी भाषा के समन्वित रूप से चुनौती दी जा सकती है।

प्राचार्य डॉ. यशोदा मीणा ने हिंदी में शुद्ध उच्चारण लेखन करने की बात कही। इससे पहले हिंदी सप्ताह के तहत निबंध, काव्य पाठ श्रुतलेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। निबंध में प्रवीण कुमार, आंचल गुप्ता, काव्य पाठ में लाखन सिंह, मोहन सिंह आंचल गुप्ता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिताओं के निर्णायक डॉ. हेमा देवरानी, डॉ. मंजू यादव, डॉ. अरूण बाला और प्रो. सियाराम मीणा थे। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष चेतन मीणा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संचालन प्रो. गोविंद सिंह मीणा ने किया।

जैनबीएड कॉलेज में कवि सम्मेलन

जैनबीएड कॉलेज में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कवि बलवीर सिंह करूण ने बोलो प्यारे श्रोताओं गीत कौन सा गाऊं मैं तथा हिन्दी हिन्दुस्तान की, लगता है नादान पड़ोसी नावाकिफ अंजामों से तथा लाल किले पर पहले-पहले दृढ़ हुंकार सुनाई दी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि सम्मेलन में शिवचरण शर्मा, रघुवर दयाल, राजेन्द्र तिवाड़ी, गिरवर सिंह, संजय तथा त्रिवेंद्र पंडित ने भी काव्यपाठ किया।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, अलवर में हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। इस अवसर हिन्दी दिवस की आवश्यकता, महत्ता, विचार विमर्श एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर गौरव उपाध्याय, द्वितीय स्थान पर मनीषा मीणा , रश्मि, भारती, प्रियंका, तृतीय स्थान पर वर्षा एवं छाया रहे। संचालन मनीष जैन ने किया।

एसबीबीजेने मनाया हिंदी दिवस

अलवर।एसबीबीजे अंचल कार्यालय पर हिंदी दिवस मनाया गया। बैंक अधिकारी प्रेम खंडेलवाल ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के प्रारंभ में प्रश्नोत्तरी