रिटायर्ड व्याख्याता को किया सम्मानित
अलवर. जयपुरमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर 5 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में बहरोड़ तहसील के मांचल गांव निवासी रिटायर्ड व्याख्याता ओम प्रकाश शर्मा को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा जगत में किए गए कामों के लिए दिया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पीसी व्यास, जयपुर महापौर ज्योति खंडेलवाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने शर्मा को शॉल ओढ़ाकर प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह दिया। यह जानकारी कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अलवर जिला अध्यक्ष निरंजन लाल शर्मा ने दी।