अध्यापकों विद्यार्थियों का सम्मान
अलवर. भारतविकास परिषद अलवर शाखा की ओर से शनिवार को ओसवाल पब्लिक स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हुआ, जिसमें छह अध्यापकों छह छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष हेमंत जोशी ने बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी दी। संयोजक रमाकांत उमा शंकर गुप्ता ने बच्चों को गुरुओं के सम्मान की प्रेरणा दी। स्कूल प्राचार्य कविता शर्मा ने भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों सदस्यों का स्वागत किया।