रेवेन्यू लीकेज से बढ़ रहा घाटा
मीणाने रोडवेजकर्मियों की बैठक में समय पर बसों का संचालन करने, आय यात्रीभार बढ़ाने के साथ ही यात्री सुविधाओं में विस्तार करने के निर्देश दिए। बैठक में मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक श्याम बिहारी कटारा, मैनेजर ऑपरेशन ब्रजपाल सिंह, प्रबंधक प्रशासन रामगोपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
भास्कर न्यूज . अलवर
रोडवेज के कार्यकारी प्रबंधक (निरीक्षण) रतनलाल मीणा ने कहा कि रोडवेज के घाटे का मुख्य कारण बढ़ती लागत और रेवेन्यू लीकेज है। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर चल रहे अवैध वाहनों के कारण रोडवेज को कम आय हो रही है। मीणा शनिवार को केंद्रीय बस स्टैंड पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि परिचालक द्वारा की जाने वाली चोरी को रोकने के लिए चैकिंग अभियान के तरीके में बदलाव किया गया है। बस में बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए जाने वाले यात्रियों से किराए के बराबर जुर्माना वसूल किया जाता है। आय बढ़ाने के लिए कर्मचारी प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। मुख्य प्रबंधकों को कम से कम बसों को निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर चलने वाले अवैध वाहनों के संचालन को रोकने के लिए राज्य सरकार, पुलिस अधीक्षकों क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों काे अवैध वाहनों की सूची सौंपी गई है। रूट पर चल रही बसों पर नजर रखने के लिए जिन बसों के जीपीएस सिस्टम खराब हैं उन्हें सही कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण, रिक्शा ठेलों को हटवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड की क्षतिग्रस्त सड़क को भी सही कराया जाएगा।
रोडवेजकर्मियोंने बताई समस्या
बीएमएसएटक से जुड़े रोडवेजकर्मियों के प्रतिनिधि मंडल ने मीणा को उनकी समस्याओं से अवगत कराया। बीएमएस के क्षेत्रीय प्रमुख संजय चौधरी एटक के प्रचार सचिव बिजेंद्र सोमवंशी ने बताया कि कर्मचारियों से नियमानुसार ड्यूटी लेने, समय पर वेतन दिलाने, किराया अंतर समाप्त करने सहित कई मांगें रखी गई।
अलवर. मत्स्यनगर आगार के मुख्य प्रबंधक कार्यालय में बैठक लेते रोडवेज के कार्यकारी प्रबंधक (निरीक्षण) रतनलाल मीणा।
बातचीत