क्षमा मिलन समारोह आज
अलवर. चंद्रप्रभुदिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुंशी बाजार की आेर से रविवार को दोपहर एक बजे हसन खां मेवाती नगर स्थित पल्लीवाल भवन में पल्लीवाल, जैसवाल सैलवाल समाज का क्षमा मिलन समारोह होगा। प्रचार मंत्री नरेंद्र जैन ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं सामूहिक स्नेह भोज का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक अनिल जैन, सह संयोजक पवन पटवारी पवन चौधरी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार जैन, मंत्री मगन चंद जैन कार्यकारिणी के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में अग्रवाल, खंडेलवाल, बड़ताला श्वेतांबर जैन समाज के लोग शामिल होंगे।