भू विज्ञान का संबंध पुराणों से : जोशी
अलवर. नॉर्दर्नइंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस में शनिवार को दो दिवसीय काॅन्फ्रेंस शुरू हुई। एमबीएम जोधपुर के प्रो. जी के जोशी ने कहा कि भू विज्ञान के महत्व को देश में हमेशा से समझा जाता रहा है। इसका संबंध पुराणों से रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य निरंजन सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया। उद्यमी एवं सलाहकार टीसी विश्वकर्मा ने वर्तमान परिवेश में तकनीकी शिक्षा को उद्योग से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। काॅन्फ्रेंस के प्रथम सत्र में शोधपत्रों की पुस्तक का विमोचन किया गया। काॅन्फ्रेंस कन्वीनर एवं डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय काॅन्फ्रेंस में देश के विभिन्न प्रांतों के 60 प्रतिभागी अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। प्रो. बी सुधीर के मार्गदर्शन में रोल ऑफ इंडिया इन मैनेजमेंट ऑफ इंजीनियरिंग एंड अर्थ साइंसेज इन साउथ ईस्ट एशिया विषय पर भू विज्ञान मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से काॅन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस मौके पर कॉलेज के उप निदेशक संजय अग्रवाल, डीन अकादमिक डॉ. बलवीर सिंह आदि मौजूद थे। संचालन टीपीओ पारुल अग्रवाल एवं व्याख्याता राहुल भट्टाचार्य ने किया।
अलवर. कांफ्रेंस में शोध पत्रों की पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।