पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोजेक्ट एकता टीम ने किया अवलोकन

प्रोजेक्ट एकता टीम ने किया अवलोकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रोजेक्ट एकता टीम सदस्यों ने शनिवार को रामावि बंबोरा का अवलोकन कर और सुविधाएं बढ़ाने पर स्टाफ सदस्यों के साथ विमर्श किया। प्रोजेक्ट सदस्य अंकित भार्गव के अनुसार टीम सदस्यों ने विद्यालय के वर्तमान संसाधनों का अवलोकन करने के साथ ही बच्चों से भी बातचीत कर शैक्षणिक स्तर जाना। प्रोजेक्ट एकता सचिव तिलकराज पंकज शहर प्रभारी अशोक आहुजा ने और सुविधाएं बढ़ाने का आश्वासन दिया। प्रधानाध्यापक कैलाशचंद गुप्ता ने स्कूल गतिविधियों की जानकारी दी। समाजसेवी दौलत भारती ने बच्चों को टी-शर्ट भेंट की।