विश्रामगृह का निमार्ण कार्य शुरू
अलवर. दिल्लीदरवाजा बाहर स्थित लड्डू खवासं की बगीची में संत भूरानाथ मीणा विश्रामगृह का निर्माण कार्य शनिवार को मुख्य अतिथि संत बालक दास के हाथों शुरू कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत थावर नाथ ने की। मुख्य अतिथि भूमि दानदाता रामजीलाल मीना के पुत्र कैलाश मीना एवं शंकर लाल मीना की प|ी भोती मीना पुत्र रामकिशोर मीना का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन में प्रो.जी.डी.मीना रामधन, बृजेश कुमार मीना, केके मीना, खवानीराम मीना, अमरचंद सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। संचालन भगवान सहाय मीना ने किया।