पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को आज पोलियो की खुराक

बच्चों को आज पोलियो की खुराक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. आरतीपब्लिक स्कूल की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली।

अलवर. राष्ट्रीयपल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में रविवार को पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान की शुरुआत सुबह 8 बजे गीतानंद शिशु अस्पताल से होगी। आरसीएचओ डॉ. ओमप्रकाश मीना ने बताया कि 5 लाख 83 हजार 939 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इनके लिए 3512 बूथ बनाए गए हैं। दुर्गम स्थानों के लिए मोबाइल टीम रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दवा पिलाने के लिए ट्रांजिट टीम रहेंगी। 153 सेक्टर प्रभारी अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। अभियान में शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। आरती पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल सोनावा एवं आरती पब्लिक स्कूल अकबरपुर की ओर से शनिवार को पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष देशराज सिंह, सचिव चेतराम सैनी, प्रभारी उमेश सैनी, यादराम सैनी, मीरा आदि मौजूद थे।