पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओडिसी नृत्य ने मोहा मन

ओडिसी नृत्य ने मोहा मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलव।. गौरी देवी राजकीय महाविद्यालय की स्वर्ण जयंती के तहत स्पिकमैके की ओर से काॅलेज परिसर में शनिवार को ओडिसी नृत्य का आयोजन हुआ। नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने काॅलेज छात्राओं को नृत्य की भाव-भंगिमा की बारीकियों से रूबरू कराया। नृत्य की शुरुआत द्विवेदी ने भगवान विष्णु और कृष्ण का मंगलाचरण कर की। इसके बाद उन्होंने नृत्य में यशोदा के वातसल्य और कृष्ण की बाल लीलाओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने राधा कृष्ण की लीलाओं को आकर्षक रूप में मंचित किया। नौ रसों में दी गई उनकी भाव-भंगिमाएं छात्राओं को खासी पसंद आई।
मनस कुमार ने मृदंग, प्रीति रंजन ने बांसुरी सुरेश सेठी ने गायन में संगत की। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम सिटी नीलिमा तक्षक, प्राचार्य डॉ. ज्योति सिन्हा, उप प्राचार्य एसएस शर्मा स्पिकमैके की समन्वयक डॉ रचना आसोपा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. ऋचा भट्ट, डॉ. वीके जोशी, रश्मि गुप्ता, मनीष जैन पवन खंडेलवाल ने सहयोग किया। संचालन अदिति शर्मा ने किया।
अलवर. जीडी कॉलेज में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देती नृत्यांगना कविता द्विवेदी।