संगीत की धुन पर देश भक्ति का दिया संदेश
अलवर | नंगलीसर्किल पर रविवार शाम शहर के युवाओं ने गिटार और बैंड की धुन पर लोगों को देश की अखंडता, एकता देशभक्ति का संदेश दिया। जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पिंग हैंड ग्रुप के युवाओं की ओर से म्यूजिक कंसर्ट कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में \\\"दिल दिया है, जान भी देंगे वतन तेरे लिए\\\' तथा\\\' चिट्ठी कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश\\\' जैसे गाने और गजल पर युवाओं की प्रस्तुति देखने लायक थी। इससे पहले जम्मू कश्मीर में बाढ़ में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
मुख्य अतिथि विधायक बनवारीलाल सिंघल ने युवाओं के कार्यक्रम को देश भक्ति के लिए समर्पित बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एससी मित्तल तिलकराज पंकज ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अलवर के नागरिकों से दान देने की अपील की। पब्लिक रोज शिक्षा समिति के डॉ. एसके मेहतो ने संस्था की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 लाख 1 हजार का दान दिया। कार्यक्रम में गिटार पर हिमांशु, जतिन, याकूब, जिनेश, युवराज, ड्रम पर सौरभ,की-बोर्ड पर प्रकाश तथा गीतकार अंजलि जादौन, संजय एवं मनीष जादौन ने प्रस्तुति दी। संचालन प्रतिभा पंसारी, हर्षिता मिश्रा तथा दीपक शर्मा ने किया।
अलवर. नंगली सर्किल पर हैल्पिंग हैंड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देता छात्र एवं उपस्थित लोग।