योग शिविर का समापन
अलवर|पतंजलि योगसमिति की ओर से कप्तान छुट्टन लाल मीणा छात्रावास में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का मंगलवार को समापन किया गया। जिला प्रभारी ब्रजमोहन पाठक ने बताया कि 70 छात्रों को शरीर को बलिष्ठ बनाने, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आर्थराइटिस, मोटापा के निदान के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में पाठक के साथ हट्टी सिंह राजावत हेमंत भारद्वाज ने योग के गुरु सिखाए।