मंत्रियों पर कार्रवाई की मांग
अलवर| अखिलराजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की बैठक जिलाध्यक्ष करण सिंह चौधरी के नेतृत्व में हुई। बैठक में संघ से जुड़े सदस्यों ने पिछले दिनों दो मंत्रियों और हाल ही में फिर से शिक्षकों के खिलाफ दिए एक और बयान की निंदा की गई। मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सरकार के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की गई।